छत्तीसगढ़

पंडरी में आज जगार-2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का होगा शुभारंभ

Nilmani Pal
10 March 2024 2:18 AM GMT
पंडरी में आज जगार-2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का होगा शुभारंभ
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में रविवार 10 मार्च को जगार-2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी जगार-2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

यह प्रदर्शनी 10 दिनों तक राजधानीवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रहेगी। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सहित अन्य 14 राज्यों के 120 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं।

इस प्रदर्शनी का शुभारंभ संध्या 7 बजे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद सुनील सोनी और विधायक पुरन्दर मिश्रा विशिष्ट अतिथिगणों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा।

Next Story