छत्तीसगढ़
जगद्गुरु शंकराचार्य का छत्तीसगढ़ आगमन, राज्य अतिथि का सरकार ने किया आदेश जारी
Shantanu Roy
20 May 2025 7:24 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य आगमन होने वाला है। उत्तरामनाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर के शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज २० मई को वाराणसी से अंबिकापुर आगमन होना है। वही छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया है, और उनकी सुरक्षा व सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि शंकराचार्य जी महाराज चार दिवसीय प्रवास पर आगमन हुआ है इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में दर्शन देंगे! शंकराचार्य जी आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रस्थान कर मंगलवार को अंबिकापुर आगमन हुआ है जहाँ शहर के सनातनियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया वही मंगलवार को शहर रावत रिजेंसी स्थित राजेश सिह निज निवास पर दिव्य आगमन हुआ वही सिह परिवार द्वारा पादुकापूजन संपन्न किया गया।
आज होगा रायपुर आगमन, तीन दिन शंकराचार्य आश्रम में देंगे दर्शन: चन्द्रप्रकाश उपाध्याय
ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया रायपुर स्थित शंकराचार्य आश्रम में ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के प्रतिमा का अनावरण किया जाना है, जिसके लिए ज्योतिष्पीठाधीश्वर आज रायपुर पदार्पण हो रहा है, वही शंकराचार्य जी तीन दिन आश्रम में ही अनुष्ठान करेंगे साथ ही भक्तों को दर्शन देंगे।
गुरुवार को सरगुजा में देंगे दर्शन
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम पश्चात 23 मई को सरगुजा हेतु प्रस्थान करेंगे जहाँ सरगुजा शहर में सनातनियों द्वारा स्वागत को लेकर भव्य तैयारिया की जा रही है शहर के बनारस चौक जवाहर मार्केट नवापारा स्थित नरेश कुमार यादव में निज निवास में आगमन होना है जहाँ यादव परिवार द्वारा भव्य तैयारियां की जार रही है, शुक्रवार को प्रातः १० बजे वाराणसी हेतु प्रस्थान करेंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





