छत्तीसगढ़
जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित – राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण
Shantanu Roy
16 May 2025 4:09 PM GMT

x
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
Raipur. रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक, महान विद्वान और पद्मविभूषण से सम्मानित पूज्य जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज को देश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल महाराजश्री की अद्वितीय साहित्य साधना का मान है, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण है।
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा महान विद्वान, पद्म विभूषण से सम्मानित, भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक पूज्य जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज को '58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित किया जाना समूचे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 16, 2025
आपका सम्मान… pic.twitter.com/VPtOALr5Iv
रामभद्राचार्य जी का सम्मान सनातन परंपराओं और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान है, जिन्होंने सदियों से भारत की आत्मा को जीवित और जागृत रखा है। उनका साहित्यिक योगदान, भाषिक तपस्या और आध्यात्मिक चिंतन भारतीय साहित्य को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। पूज्य महाराजश्री को इस उपलब्धि के लिए सादर प्रणाम और हार्दिक बधाई दी जा रही है। यह सम्मान भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा की गहराइयों को वैश्विक स्तर पर पुनर्स्थापित करने वाला क्षण बन गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news

Shantanu Roy
Next Story