
रायगढ़। रायगढ़ में आज होली के दिन पुलिस ने शहर के हर एक चौक-चौराहों पर तैनात रहेगी। पुलिस की 20 पेट्रोलिंग पार्टी भी शहर में घूमती रहेगी और बदमाशों पर नजर रखेगी। वहीं मेडिकल काॅलेज में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सभी विभाग के कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। शहर में आज 250 पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। पुलिस जवानों की ड्यूटी हर चौक-चौराहों के साथ संवेदनशील गली-मोहल्लों में भी लगाई गई है।
ताकि रंगों के त्योहार के दिन बदमाशी करने वालों पर पुलिस निगरानी रख सके। पुलिस के 250 जवानों के साथ ही 20 पेट्रोलिंग पार्टी भ्रमण करती रहेगी। इसमें कोतवाली थाना क्षेत्र में 5, कोतरा रोड थाना में 5, जूटमिल थाना क्षेत्र में 5, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में 3 और यातायात की 2 पेट्रोलिंग पार्टी दिनभर शहर में निगरानी रखेगी।





