छत्तीसगढ़

ITI छात्र की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार ठोकर

Nilmani Pal
30 May 2023 5:44 PM IST
ITI छात्र की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार ठोकर
x
छग

बालोद। जिले के डौंडीलोहारा नगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से आईटीआई छात्र की मौत हो गई. वहीं उसके साथ मौजूद दूसरे छात्र की हालत गंभीर है. जिसका इलाज जारी है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी गई है.

बताया जा रहा कि, छात्र दोपहर 2 बजे के आसपास आईटीआई के बाद अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन छात्र को कुचलकर मौके से फरार हो गया. मृत छात्र की पहचान डोंडी विकासखंड के ग्राम चीपरा निवासी गुलशन कोठारी के रूप में की गई है. वहीं साथ में बैठा एक और छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है. घटना के बाद डौंडीलोहारा पुलिस मामले की पंचनामा कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन की तलाश मे जुटी हुई है.

ITI छात्र की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार ठोकर

Next Story