छत्तीसगढ़

आईटीबीपी ने रायपुर में निकाली तिरंगा यात्रा

Nilmani Pal
11 Aug 2022 8:20 AM GMT
आईटीबीपी ने रायपुर में निकाली तिरंगा यात्रा
x

रायपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी में आईटीबीपी ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में रायपुर के ऊर्जा पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा नई राजधानी से होकर वापस ऊर्जा पार्क में खत्म हुई। इस भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल फॉरेस्ट ऑफिसर शालिनी छाबड़ा और आईटीबीपी के आईजी संजीव रैना ने जवानों का हौसला वर्धन किया। इस अवसर पर आईटीबीपी के आईजी संजीव रैना ने इस यात्रा को देश में एकता का प्रतीक बताया।

आईटीबीपी ने जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया हर घर तिरंगा उत्सव

जवाहर नवोदय विद्यालय गरांजी नारायणपुर में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के सौजन्य से भारत सरकार द्वारा, स्वंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी छात्र छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों को तिरंगा भेंट किया गया। सभी की उपस्थिति में ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान द्वारा तिरंगे का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आई.टी.बी.पी. के असिस्टेंट कमांडेंट, निशांत जादे ने अपने उद्बोधन से सभी में देशभक्ति की भावना जागृत करते हुए तिरंगे का सम्मान करने का संकल्प दिलाया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने देश की रक्षा करने वाले, आई.टी.बी.पी. के जवानों की कलाइयों पर राखी बांध कर उनसे रक्षा का वचन लिया। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चे और शिक्षक काफी उत्साहित नजर आए।


Next Story