छत्तीसगढ़

दोपहर बाद बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहावना

Nilmani Pal
11 Jun 2022 11:02 AM GMT
दोपहर बाद बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहावना
x
छग

रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश में तगड़ा सिस्टम बनने का अनुमान लगाया है। दूसरी ओर आज दोपहर में लोरमी में अचानक बदले मौसम के मिजाज से बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि प्रदेश में तगड़ा सिस्टम बन गया है। तब भी मानसूनी बादलों को बस्तर पहुंचने में चार दिन लगेंगे, अर्थात यह 15 जून तक बस्तर में दाखिल हो सकता है। इसके बाद मानसून को रायपुर आने और प्रदेश में सक्रिय होने में तीन-चार दिन लग सकते हैं। अगर ठीक-ठीक ऐसा हो भी गया तो छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून 5 दिन लेट हो जाएगा, क्योंकि इसके प्रवेश की सामान्य तारीख 10 जून है।

मानसून की देरी के चलते प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। जून में तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया। गौरतलब है कि प्रदेश में मानसून 10 जून तक आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई थी, लेकिन सिस्टम कमजोर होने के कारण मानसून तय समय में नहीं पहुंच पाई। वहीं अब नए सिस्टम से प्रदेश में अच्छी-खासी बारिश होने के आसार है।

Next Story