छत्तीसगढ़
Diseases के प्रति जागरूक होना बहुत ही जरूरी: विधायक अटामी
Shantanu Roy
19 Jun 2024 7:52 PM IST

x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा में सिकलसेल जागरूकता रथ को जिला चिकित्सालय से हरी झंडी दिखाकर विधायक चैतराम अटामी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने रवाना किया। उल्लेखनीय कि 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस आयोजन को आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विभाग व लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग के द्वारा जिला चिकित्सालय में जिला स्तरीय विश्व सिकलसेल दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक चैतराम अटामी कहा कि सभी बीमारियों के प्रति हमें जागरूक होना जरूरी है। मौसम के बदलने के साथ-साथ कई प्रकार की बीमारियों होती है। इस समय आम जनों को बहुत सजग होना चाहिए। कोई भी बीमारी ऐसा नहीं है जिससे हम लड़ कर के जीत नहीं सकते हैं बस समय-समय पर चिकित्सक की सलाह लेकर जांच करवाने सहित उपचार करवाते रहना चाहिए। आज देश के प्रधानमंत्री के द्वारा पूरे राष्ट्र में सिकलसेल जागरूकता अभियान चलाई जा रही है, जिससे इस बारे में समाज में चेतना विकसित हो सके। इसके साथ उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में चिकित्सकों के सहयोग से सारे लोग हम एकजुट होकर इस महामारी का सामना किये। इसी तरह सिकलसेल जैसे बीमारी का जांच एवं उपचार करवाएं और निरंतर सजगता बरतें। अटामी ने कहा कि चिकित्सक का प्रथम कार्य आमजनों का सेवा करना और इस सेवा कार्य को पूरे प्राथमिकता के साथ करने को भी कहा। इसके अलावा उन्होंने जिला चिकित्सालय में आमजनों एवं ग्रामीणों को गोंडी भाषा में भी संबोधित किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक और आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त के.एस. मसराम के द्वारा विस्तारपूर्वक सिकलसेल के संबंध में जानकारी भी दी गई और सिकलसेल की जांच सभी को कराने का आह्वान किया तथा सिकलसेल कुंडली मिलान कर ही विवाह करने की सलाह भी दी। उल्लेखनीय है कि सिकलसेल एक आनुवंशिक रोग है।
छुआछूत से यह बीमारी नहीं फैलती बल्कि माता-पिता से संतान को यह बीमारी होती है। इसके साथ ही सिकलसेल एनीमिया पीड़ित रोगी में पाए जाने वाले लक्षणों में मरीजों में रक्त की कमी मुख्य लक्षण होते हैं। इसकी वजह से थकान कमजोरी पीलापन सांस का फूलना, बार-बार संक्रमण से सर्दी, खांसी, बुखार के अलावा जब सिकलसेल छोटी रक्त वाहिनियों से फंसकर रुकावट पैदा करते हुए हड्डियों में असहनीय दर्द, हाथ-पैर में सूजन, तिल्ली का बढ़ जाना, पित्ताशय में पथरी, लकवा, फेफड़ों एवं हड्डियों में संक्रमण और आँखों (दृष्टि) पर असर पड़ सकता है। सिकलसेल के संबंध में अनेक भ्रांतियां है सिकलसेल एनीमिया रोग संक्रमण, छुआछूत से फैलता है, इसलिए रोगी से बचकर रहना चाहिए, किन्तु सत्य यह है कि सिकलसेल रोग एक आनुवांशिक रोग है। यह छुआछूत या एक से दूसरे को चिपकने वाली बीमारी नहीं है, ना ही सिकलसेल के रोगी से डरने और अलग रहने की आवश्यकता है। एक भ्रांति यह भी है कि सिकलसेल एनीमिया का कोई निश्चित इलाज नहीं है। साधारणतया यह सत्य है कि सिकलसेल एनीमिया को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए कोई दवा उपलब्ध नहीं है। सिकलसेल एनीमिया बोन मेरो ट्रांसप्लांट ही एक इलाज प्रायोगिक रूप में उपलब्ध है। सिकलसेल वाहक (करियर) को समय-समय पर फोलिक एसिड और पेनिसिलिन की गोलियां लेनी चाहिए। किन्तु साधारणतया सिकलसेल वाहक (करियर) को किसी भी दवा की आवश्यकता नहीं है। हाइड्रोक्सी यूरिया के सेवन से सिकल सेल के जटिलता एवं रक्त ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता में कमी आती है। सपोर्टिव ट्रीटमेंट और रहन-सहन में सावधानी बरतने से एक लंबी आयु मिल सकती है। इसकी जांच शासकीय अस्पतालों में मुफ्त में किये जाते हैं। एक वर्ष की आयु होने पर अपने बच्चों का हीमोग्लोबिन एवं सिकलिन का परीक्षण नजदीकी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अवश्य कराने तथा चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की गई। बताया गया कि सही समय में जांच होने से इलाज करने में आसानी होती है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामू राम नेताम, जिला पंचायत सदस्य संगीता नेताम,जिला पंचायत सदस्य पायके मरकाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जय दयाल नागेश सहित कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला चिकित्सालय के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





