छत्तीसगढ़

गौरेला में हो रही बारिश, मौसम का बदला मिज़ाज़

Shantanu Roy
24 Feb 2024 1:12 PM GMT
गौरेला में हो रही बारिश, मौसम का बदला मिज़ाज़
x
छग
गौरेला। पेंड्रा जिले में दोपहर बाद से मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। पेंड्रा गौरेला सहित क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश हो रही है। वहीं तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंडी बढ़ गई है। इसके पहले 2 दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था। बारिश होने के बाद तापमान में और भी गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है, तो यहीं अभी कुछ दिनों तक ठंड और भी पढ़ने की संभावना है। वहीं पेंड्रा के साथ ही साथ पेंड्रा से सटे अमरकंटक इलाके में भी बारिश हो रही है। यहां मौसम काफी सुहाना हो गया।
पर्यटक और सैलानियों ने इसका लुत्फ उठाया। बारिश के दौरान शहर की सड़कें सूनी हो गई थी। बाइक सवार दुकानों और घरों के नीचे आसरा लेते हुए दिखाई दिए। वहीं मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बीमारियों के बढ़ने की भी संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से एहतियात बरसने और बारिश में नहीं भीगने की सलाह दी है। वहीं आने वाले दिनों तक तापमान ऐसे ही कम रहने की संभावना है। बारिश के कारण अमरकंटक की ओर जाने वाली सड़कों का नजारा काफी खूबसूरत हो गया था। पर्यटक इन नजारों को अपने कमरों में कैद करते नजर आए। शहर में लोग बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लेते दिखे।
Next Story