छत्तीसगढ़

हर बयान में संज्ञान लेना जरूरी नहीं : पीएल पुनिया

Nilmani Pal
14 Oct 2021 5:33 PM IST
हर बयान में संज्ञान लेना जरूरी नहीं : पीएल पुनिया
x

रायपुर। राजधानी के राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने विधायकों की बयानबाजी और अनुशासहीनता पर कहा कि जो अनुशासनहीनता के दायरे में होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. हर बयान संज्ञान लेना जरूरी नहीं है.

बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से सत्ता, संगठन और विधायकों के बीच सामंजस्य बिठाने को लेकर चर्चा हुई. इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लगातार हो रही अनबन को लेकर कहा कि उनकी समस्याओं पर भी चर्चा हुई है. आखिर उन्हें क्या समस्याएं आ रही है ?

Next Story