छत्तीसगढ़
पर्यावरण का संरक्षण करना सभी का दायित्व: मंत्री कवासी लखमा
Nil dhankar
5 Jun 2023 5:27 PM IST

x
रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगदलपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने यहां जामुन के पौधे का रोपण किया।
उद्योग मंत्री लखमा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का दायित्व है, क्योंकि यह हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इसके साथ ही उसकी देखरेख भी करना जरूरी है, जिससे वह पौधा नष्ट न हो। उन्होंने विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की देखरेख के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे शाला प्रारंभ होने अथवा बंद होने के पूर्व पौधों की देखभाल का कार्य नियमित तौर पर करें।
Next Story





