छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिला पंचायत में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय

Nil dhankar
25 Feb 2025 6:00 PM IST
गरियाबंद जिला पंचायत में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय
x

गरियाबंद. पिछले 24 घंटे से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 के परिणाम को लेकर सस्पेंस चल रहा था. कांग्रेस व भाजपा दोनों ने अपनी-अपनी जीत का जश्न मना लिया था, लेकिन आज जब जिला पंचायत रिटर्निंग अफसर ने प्रमाण पत्र सौंपा तो स्थिति साफ हो गई.

भाजपा के नंदिनी ढीढी को जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में जीत मिली है. उन्हें निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी किया गया. वहीं क्षेत्र क्रमांक 11 से भाजपा के बागी देशबंधु नायक ने 136 मतों से जीत हासिल की है. यहां भाजपा प्रत्याशी शोभाचन्द्र पात्र चुनाव हार गए. गरियाबंद जिले में भाजपा ने कुल 7 सीटों पर जीत दर्ज की है. तीन में निर्दलीय और एक में कांग्रेस की जीत हुई है.

क्षेत्र क्रमांक एक हाई प्रोफाइल सीट बन गया था. कांग्रेस की होमा देवी सांग के परिणाम से मामला जुड़ा था. सस्पेंस के बीच भूपेश बघेल का भी सियासी बयान आ गया था. आज सुबह से राजधानी व अन्य कोने-कोने से कई गाड़ियों में कांग्रेस समर्थक का जमावड़ा गरियाबंद मुख्यालय में हो गया था. किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था. कलेक्टोरेट परिसर में किसी भी अनाधिकृति व्यक्ति के प्रवेश को वर्जित कर दिया गया था.


Next Story