छत्तीसगढ़
बच्चों के भीतर अधिक से अधिक जिज्ञासा का होना उनके लिए लाभदायक : बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
16 Dec 2022 4:31 PM GMT

x
छग
बिलासपुर। बिलासपुर के सीएमडी कॉलेज ग्राउंड में औद्योगिक संस्थानों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिरकत की। इंडस्ट्रियल मॉडल एग्जीबिशन एंड एजुकेशन फेयर नाम के कार्यक्रम में सैकड़ों कॉलेज से आए छात्र-छात्राओं ने 350 से 400 मॉडल साइंस एग्जीबिशन में प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने बच्चों के साइंस मॉडल भी देखे साथ ही प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत भी किया। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छात्रों व उनके अभिवावकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, जिज्ञासा हर व्यक्ति के मन में होती है और बच्चों के मन में ज्यादा ही जिज्ञासा होती है। बच्चों के अंदर अधिक से अधिक जिज्ञासा का होना उनके लिए अच्छी बात होती है। क्योंकि जिज्ञासा ही नए आविष्कारों को जन्म देती है।
हमें वैज्ञानिक तरीकों में अध्यात्म को जोड़कर जीवन को कैसे सुलभ बनाया जाए, इस बात पर विचार करना चाहिए। बृजमोहन अग्रवाल ने विज्ञान और आध्यात्मिकता को जोड़ते हुए पुष्पक विमान का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि चरक ने सालों पहले ऑपरेशन किया, भारत में जनित वैदिक गणित का इस्तेमाल आज के मॉडर्न युग के बच्चे कर रहे हैं। जिसे देख कर हमें गर्व होता है। पूर्व मंत्री बृजमोहन ने अभिवावकों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि, बच्चे ऐसे-ऐसे सवाल पूछते हैं जिसका शिक्षकों तक के पास जवाब नहीं होता; आप उन्हें रोके नहीं, पूछने दें। साथ ही अभिवावक अपने बच्चों के नम्बर या उनके मार्कशीट अच्छी करने से ज्यादा ध्यान उनकी रुचि में दें, तभी आप अपने बच्चों को अधिक सफल बना पाएंगे।
Next Story