छत्तीसगढ़

रायपुर सेंट्रल जेल का उठा मुद्दा, विजय शर्मा ने सदन में दिया जवाब

Shantanu Roy
22 Feb 2024 4:17 PM GMT
रायपुर सेंट्रल जेल का उठा मुद्दा, विजय शर्मा ने सदन में दिया जवाब
x
छग
रायपुर। रायपुर केन्द्रीय कारागार में निरूद्ध शराब तथा कोयला घोटाले में लिप्त आरोपियों को सामान्य कैदियों की तरह सामान्य बैरकों में रखा गया है. वहीं 6 आरोपियों को चिकित्सक की सलाह पर अस्पतालों में भर्ती रखा गया. इस बात की जानकारी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सदन में भाजपा विधायक राजेश मूणत के सवाल पर दी. भाजपा राजेश मूणत ने सदन में सवाल किया कि केंद्रीय जेल रायपुर में निरुद्ध शराब और कोयला घोटाले के आरोपियों को क्या विशिष्ट बैरकों में रखते हुए विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं. निरूद्ध आरोपियों में से कितनों को चिकित्सक की सलाह पर अस्पतालों में भर्ती रखा गया। आरोपियों को जेल का सामान्य भोजन के स्थान पर घर का भोजन लेने की सुविधा है।
इसके अलावा जेल के आरोपियों को दी जा रही सुविधाओं का अधिकारियों ने कब-कब आकस्मिक निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि आरोपियों को सामान्य कैदियों की तरह सामान्य बैरकों में रखा गया है. जेल नियमावली के अनुसार बैरकों में रखते हुए सुविधाएं दी जा रही है. वहीं 6 आरोपियों को चिकित्सक की सलाह पर निजी और शासकीय अस्पतालों में भर्ती रखा गया. आरोपीगणों को जेल का सामान्य भोजन के स्थान पर घर का भोजन लेने की सुविधा नहीं है. यही नहीं जेल के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने आरोपीगणों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में आकस्मिक निरीक्षण नहीं किया है।
Next Story