छत्तीसगढ़

धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने में कहीं गांजा-तस्करों का हाथ तो नहीं?

Nilmani Pal
8 Dec 2021 5:12 AM GMT
धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने में कहीं गांजा-तस्करों का हाथ तो नहीं?
x
  1. पुलिस बलवा, मारपीट-चाकूबाजी जैसी घटनाओं में उलझी, राजधानी में फिर बेखौफ हुए नशेबाज
  2. पुलिस को चकमा देने तस्कर अपनी हरकतों से मोहल्ले में बढ़ा रहे तनाव
  3. पुलिस को गंजेडिय़ों के एंगल से जांच कर नशेडिय़ों की कनेक्टिविटी का पता लगाना चाहिए
  4. बाज नहीं आ रहे गांजा तस्कर, राजधानी में रोज पकड़ा रहा गांजा
  5. छुटभैय्ये नेताओं के कारण पुलिस की सख्ती भी हो रही फेल
  6. रवि, आसिफ व मुनाब गैंग की राजधानी में कब्जा, बेच रहे नशा

जसेरि रिपोर्टर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सख्त निर्देश और पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी पुलिस और तस्करों का तू-डाल-डाल मैं पांत-पांत का खेल चल रहा है। सख्ती और सीमावर्ती राज्यों में नाकाबंदी करने के बाद गांजा तस्करों ने नया गोपनीय रास्ता निकाल लिया है।

नशे के कारोबार पर रोक लगाने के सीएम के सख्त निर्देश के बाद राजधानी पुलिस सख्ती से नशे के सौदागरों के पीछे पड़ गई है। विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि अभी जो माहौल शहर और आसपास का बन रहा है पुलिस को इस एंगल में भी बारीकी से जांच करनी चाहिए, कहीं ऐसा माहौल इन नशे के कारोबारियों द्वारा तो नहीं बनाई जा रही है। क्योंकि अगर शहर का माहौल खराब होता है तो अधिकतर पुलिस अधिकारी और पुलिस वालो की ड्यूटी इस संवेदनशील क्षेत्रों में लगा दी जाती है। नशे के सौदागर अपना काम दिखाने में सफल हो जाते हैं। माहौल खऱाब करना तो एक बहाना होता है, मुख्य काम नशे के सामने की सप्लाई करना है। पुलिस को इस पर भी जाँच करना चाहिए। जबकि प्रदेश के मुखिया ने स्पस्ट तौर पर नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने का आदेश दे दिया है तो किसके इशारे पर ढिलाई हो रही है। छत्तीसगढ़ नशे के सौदागरों का मुख्य अड्डा बना हुआ है। गांजा तस्करी रोकने के साथ हुककाबारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी गांजा तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। क्या वजह है? राजधानी में प्राय: हर दिन किसी ना किसी इलाके में पुलिस गांजा बरामद कर रही है और तस्कर पकड़े जा रहे हैं। सीमाओं पर अभी भी सख्त चौकसी नहीं होने के कारण तस्कर आासानी से छग में प्रवेश कर रहे हैं। राजधानी पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पिछले दिनों 3 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करों को छुटभैय्ये नेताओं का संरक्षण प्राप्त होने से पुलिस की सख्ती भी काम नहीं आ रही है।

बस स्टैंड से 3 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का गांजा जब्त

गांजा तस्करों को छुटभैये नेताओ का वरहदस्त प्राप्त होता है और उनको पल-पल की जानकारी होती है तभी तो वे गांजा तस्कर के पकड़ में आने के बाद तुरंत थाने पहुंच जाते हैं उन तस्करों को छुड़ाने। इसी बात का फायदा नशीली वस्तुओ के कारोबारी उठाते है और बिंदास होकर अपना काम को अंजाम देते हैं। पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाते हैं गांजा तस्कर

पिछले दिनों पुलिस ने गांजा तस्करी करते उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के 3 अंतर्राज्यीय तस्कर को सायबर सेल ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित बस स्टैण्ड में कुछ व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में बस का इंतजार कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सायबर सेल एवं थाना देवेन्द्र नगर की संयुक्त टीम को आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकडऩे निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना देवेन्द्र नगर की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर बातचीत करने का प्रयास करने पर तीनों व्यक्ति भागने लगे जिन्हें टीम के सदस्यों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम होशियार सिंह यादव उर्फ बबलू निवासी जालौन (उ.प्र.), प्रदीप यादव निवासी टीमकगढ़ (म.प्र.) एवं यशवंत यादव निवासी झांसी (उ.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया था। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- रूपए जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को कोण्डागांव से लाना बताया गया था। आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 156/21 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि इन तस्करो के संबंध पुलिस विभाग के कर्मचारियों से भी प्रगाढ़ होने का फायदा इन्हे मिलता है और बेखौफ होकर अपना काम करते हैं।

गांजा की बड़ी खेप के साथ बदमाश गिरफ्तार

गांजा की बड़ी खेप के साथ गुण्डा बदमाश योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर का गुण्डा बदमाश न्यू चंगोराभाठा डी.डी. नगर निवासी योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी बिक्री करने हेतु अपने घर में गांजा का भण्डारण कर रखा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम आकाश राव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चैधरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी डी.डी.नगर को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकडऩे निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर की संयुक्त टीम द्वारा योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी के मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में बोरी के अंदर अलग - अलग प्लास्टिक की थैलियों में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी को गिरफ्तार के उसके कब्जे से कुल लगभग 35 किलोग्राम मादक पदार्थ कीमती लगभग 3,00,000/- रूपए (तीन लाख रूपए) जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 511/21 धारा 20 (सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाना बताया गया है। आरोपी योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी थाना डी.डी.नगर का गुण्डा बदमाश है जिसके विरूद्ध लूट एवं मारपीट के लगभग आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है, जिसमें आरोपी कई बार जेल निरूद्ध रह चुका है।

Next Story