छत्तीसगढ़

गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर फिर एकजुट हुए IS अभ्यर्थी

Nil dhankar
20 Sept 2024 1:39 PM IST
गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर फिर एकजुट हुए IS अभ्यर्थी
x

रायपुर raipur news। रायपुर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी करने की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी आज फिर अपने परिवार के साथ गृहमंत्री विजय शर्मा के घर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि आज ही रिजल्ट जारी किया जाए, जिसके लिए रात 11 बजे तक अल्टीमेटम भी दिया गया है। Sub Inspector Recruitment Exam

अभ्यर्थियों का कहना है कि गृहमंत्री ने 10 से 15 दिन में रिजल्ट निकलने का आश्वासन दिया था लेकिन अब 20 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है, अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर सरकार आज शाम-रात तक रिजल्ट जारी नहीं करती है तो हम इसी तरह से अपने परिवार के साथ अपने आंदोलन गृहमंत्री के बंगले के बाहर जारी रखेंगे। सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 का रिजल्ट जारी करने की मांग हम बीते छह सालों से कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार आज के आज रिजल्ट जारी करने के साथ साथ हमें लिखित में नियुक्ति की तारीख बताए।

Next Story