छत्तीसगढ़

अनियमित कर्मचारियों को तगड़ा झटका, इतने की नौकरी गई

Nilmani Pal
6 July 2023 1:25 PM IST
अनियमित कर्मचारियों को तगड़ा झटका, इतने की नौकरी गई
x
छग

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां अनियमित कर्मचारी नियमितीकरण की आस लगाए बैठे हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के वनांचल क्षेत्र जगदलपुर से कर्मचा​रियों को नौकरी से निकालने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पशुपालन विभाग के अधिकारियों के ड्यूटी ज्वॉइन करने के एक साल बाद ही नोकरी से हटा दिया गया है। ये सभी कर्मचारी DMF फंड में नियुक्ति किए गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार पशुपालन विभाग में डीएमएफ फंड से नियुक्ति किए गए कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। जारी आदेश में 14 कर्मचरियों का नाम शामिल है। इन सभी कर्मचारियों को 1 साल बाद ही सेवा से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर आज भूपेश कैबिनेट की बैठक है, जिसको लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आज अनियमित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सरकार सौगात दे सकती है।

Next Story