छत्तीसगढ़

अनियमित कर्मचारियों ने कल काम बंद रखने का लिया फैसला

Nilmani Pal
12 April 2023 1:26 AM GMT
अनियमित कर्मचारियों ने कल काम बंद रखने का लिया फैसला
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण को लेकर कई अलग-अलग विभागों के अनियमित कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते रसोइया संघ ने भी प्रदर्शन किया था। लेकिन पुलिस उसके पहले ही रसोइया संघ की प्रदेश अध्यक्ष को अपने साथ थाने लेकर आ गई। वहीं कई और पदाधिकारियों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसको लेकर 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने एक दिवसीय काम बंद करने का फैसला किया है।

इस पूरे मामले को लेकर महासंघ के अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने बताया कि 9 अप्रैल को रसोइया संघ का प्रदर्शन तूता नवा रायपुर के धरना स्थल में आयोजित था। मगर इस प्रदर्शन के पहले ही पुलिस ने रसोइया संघ की प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे को पूछताछ के नाम पर थाने ले जाया गया। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने देर रात वापस छोड़ा।

अनियमित कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने इन पदाधिकारियों पर हो रही कार्रवाई को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि बिना अपराध के इस तरह पदाधिकारियों पर कार्रवाई होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। फिलहाल इस मुद्दे पर संघ ने 13 अप्रैल को एक दिवसीय कामबंद-कलमबंद का निर्णय लिया है। संघ का दावा है कि प्रदेश के करीब 1 लाख 80 हजार कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। इसके साथ ही संघ ने सरकार से मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर 1 महीने के भीतर कार्रवाई की जाए। वरना अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

Next Story