
रायपुर। सोशल मीडिया पर कई आईएएस/आईपीएस किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। मोटिवेशनल बातों से लेकर एक-एक पोस्ट को फॉलो करते हैं और उसमें मजेदार कमेंट भी करते हैं। कभी-कभी फॉलोअर मुश्किलें भी खड़ी कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ आईपीएस त्रिलोक बंसल के साथ। उत्तरप्रदेश के वाराणसी कमिश्नरेट के एडिशनल पोलिस कमिश्नर सुभाष दुबे ने एक तस्वीर पोस्ट कर पूछा कि यह कौन सा फल है? इसके बाद फॉलोअर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई फॉलोअर ने मजेदार जवाब भी दिया है।
वही छग के आईपीएस त्रिलोक बंसल ने इसे लौकी बता दिया। बस फिर क्या था...कई सोशल मीडिया यूजर उनके पीछे पड़ गए। सुरेंद्र यादव नाम के एक पुलिसकर्मी ने ही लिख दिया कि पेड़ पर कौन सी लौकी लगती है साहब...। नेकीराम नाम के यूजर ने लिखा है कि जो अधिकारी पेड़ पर लौकी उगाते होंगे, वे क्राइम केस कैसे हल करते होंगे? वर्मा जी नाम के एक यूजर ने लिख दिया है कि आम के पेड़ पर लौकी आप लोग ही लगा सकते हैं। एक ने लिखा है कि यह आलू है शायद। अभिषेक स्वामी नाम के यूजर ने लिखा है कि सर जी ने बोला है तो कुछ सोच कर ही बोला होगा, सर जी जो बोले वही सत्य है।
लौकी
— Trilok Bansal IPS (@IPStrilokbansal) May 29, 2022





