छत्तीसगढ़

IPS पुष्कर शर्मा ने आकाबेड़ा कैम्प का लिया जायजा

Nilmani Pal
3 April 2023 10:19 AM IST
IPS पुष्कर शर्मा ने आकाबेड़ा कैम्प का लिया जायजा
x

नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा (भापुसे) के नेतृत्व में पुलिस द्वारा नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है. साथ ही समय-समय पर जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर थाना एवं कैम्प के सुरक्षा व्यवस्था, अंदरूनी क्षेत्रों में पुलिसिंग एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया जा रहा है।

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा संवेदनशील एवं अन्दरूनी ग्राम आकाबेड़ा का आकस्मिक भ्रमण कर आकाबेड़ा कैम्प की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है, और क्षेत्र में निर्माण एवं विकास कार्यो का जायजा लेकर निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृण करने हेतु थाना एवं कैम्प प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त आकाबेड़ा स्थित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, आकाबेड़ा आश्रम एवं आंगनबाड़ी केन्द्र आकाबेड़ा का भ्रमण कर संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी लिया गया।



Next Story