छत्तीसगढ़
IPS जीपी सिंह मामला: आज हाई कोर्ट में सुनवाई, की गई है ये मांग
jantaserishta.com
15 July 2021 9:08 AM IST

x
बिलासपुर:- निलंबित IPS जीपी सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। जस्टिस एनके व्यास की कोर्ट में ये सुनवाई पूरी होगी।
जीपी सिंह ने पूरे प्रकरण की CBI से जांच की मांग की है। याचिका में अंतरिम राहत की मांग भी शामिल है। बता दें निलंबित IPS अफसर जीपी सिंह पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है।
निलंबित एडीजी जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच तेज कर दी है। इस मामले में अभी तक उनके घर पर काम करने वाले अर्दली ड्राइवर और गनमैन समेत करीब 1 दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
कोतवाली पुलिस को एसीबी ईओडब्ल्यू से मिले आपत्तिजनक दस्तावेजों की जांच में कोतवाली थाने की 6 सदस्यीय टीम जीपी सिंह के घर पहुंची टीम के साथ में ACB/EOW के अधिकारी भी मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि ACB ईओडब्ल्यू से जब्त दस्तावेजो का मौका मुआयना करने कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची थी। करीब 1 घंटे तक पुलिस टीम ने जीपी सिंह के घर का निरीक्षण किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





