छत्तीसगढ़

माता रानी के भजन पर थिरकने लगी IPS अंकिता शर्मा, देखें वीडियो

Nil dhankar
15 Oct 2021 3:06 PM IST
माता रानी के भजन पर थिरकने लगी IPS अंकिता शर्मा, देखें वीडियो
x

रायपुर। आईपीएस अंकिता शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में आईपीएस अंकिता शर्मा थिरकते नजर आई. साथ ही नवरात्रि पर्व पर ड्यूटी में लगे पुलिस अफसर और कर्मचारी भी थिरकते नजर आए. इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे है.

जानिए कौन हैं आईपीएस अंकिता शर्मा

बता दें कि अंकिता शर्मा का जन्म 25 जून 1990 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी व्यापारी राकेश शर्मा व गृहिणी सविता शर्मा के घर हुआ। तीन बहनों में सबसे बड़ी अंकिता शर्मा ने तीसरे प्रयास में साल 2018 में 203वीं रैंक हासिल करते हुए यूपीएससी परीक्षा क्रैक की थी। इन्हें होम कैडर छत्तीसगढ़ ही मिला। 19 अक्टूबर 2020 को इनको रायपुर में आजाद चौक शहर पुलिस अधीक्षक पद पर लगाया था। अब बस्तर ट्रांसफर कर दिया गया।

कार्यालय में करवाती थीं यूपीएससी की तैयारी - अंकिता शर्मा वो शख्स हैं, जो खुद अफसर बनने के बाद युवाओं को भी आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। लॉकडाउन से पहले अंकिता शर्मा रायपुर में सीएसपी कार्यालय में हर रविवार को वे यूपीएससी की तैयारी करने वाले करीब सौ युवाओं को कोचिंग करवाती थींं।


Next Story