
x
Raipur रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए IPL मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला। छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा, राजस्थान और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे। स्टेडियम के बाहर मैच से पहले ब्लैक में टिकट बेचने वाला गिरोह सक्रिय रहा। रिपोर्ट के अनुसार, टिकटों को निर्धारित कीमत से 1500 रुपये तक ज्यादा में बेचा गया। कई दर्शकों ने ज्यादा पैसे देकर टिकट खरीदे।
मैच के दौरान फैंस का जुनून भी देखने लायक रहा। महासमुंद से एक युवक पैर टूटने के बावजूद अपने दोस्त के कंधे पर बैठकर मैच देखने पहुंचा। वहीं राजस्थान से आए एक फैन ने सूर्यकुमार यादव के प्रति अपनी दीवानगी दिखाते हुए शरीर पर उनका नाम लिखवाया। विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस में भी खास उत्साह दिखा। कुछ दर्शक प्रेमानंद महाराज, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरों वाले पोस्टर लेकर पहुंचे। बच्चों में भी क्रिकेट को लेकर अलग ही जोश नजर आया, जहां परिवारों में टीमों को लेकर दिलचस्पी दिखी।
Next Story





