छत्तीसगढ़
रायपुर में IPL: कल RCB और KKR के बीच मुकाबला, ये बॉलीवुड स्टार आ सकते हैं
jantaserishta.com
12 May 2026 8:43 PM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का आज इंतजार खत्म हो गया है। 10 मई रविवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस रोमांचक मैच में RCB ने 2 विकेट से जीत दर्ज की थी। बेंगलुरु की टीम ने रायपुर के स्टेडियम को अपना दूसरा होमग्राउंड बनाया है। वहीं रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला होने जा रहा है। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। RCB और KKR के बीच यह मुकाबला बुधवार यानी की 13 मई 2026 को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ के दर्शकों को एक बार फिर से IPL का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इसी बीच एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई जिसे जानकर हर कोई झूम उठेगा।
दरअसल, बुधवार को होने वाले मैच में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार और KKR के मालिक शाहरुख खान रायपुर आ सकते हैं। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है। शाहरुख़ खान के साथ उनके बेटे आर्यन खान की भी रायपुर आने की संभावना है। ऐसा कहा जा रहा है कि, किंग खान विशेष चार्टर्ड प्लेन से रायपुर पहुंच सकते हैं। KKR का मैच देखने के बाद शाहरुख़ खान देर रात को वापस लौट सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस सीजन में अब तक जितने भी मुकाबले खेले हैं शाहरुख़ खान उन मुकाबलों को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि, बुधवार को रायपुर में होने वाले KKR और RCB के मुकाबले को देखने के लिए भी शाहरुख़ खान रायपुर पहुंच सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





