छत्तीसगढ़

आईपीएल सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, 9 सटोरिए पकड़ाए

Nil dhankar
18 April 2022 8:52 AM IST
आईपीएल सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, 9 सटोरिए पकड़ाए
x
छग

ओड़िशा। छापेमारी में बीरमित्रपुर पुलिस ने आईपीएल सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया है, और जमुनानाकी से छत्तीसगढ़ के 9 युवक को गिरफ्तार किया है। जो कथित रूप से अवैध आईपीएल सट्टा कारोबार में शामिल थे और 18 उनके कब्जे से मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल सट्टा गेम के लिए किया गया था, सभी आरोपी छत्तीसगढ़ भिलाई क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जमुनानाकी में किराए के मकान में चल रहे सट्टा कारोबार का पर्दाफाश बीरमित्रपुर के थाना अधिकारी ने किया है, वहीं छत्तीसगढ़ के 9 युवक के पास से 18 मोबाइल व एक लैपटॉप और एक टेबलेट जब्त की गई है। वर्तमान सट्टा का यह कारोबार छोटे से लेकर बड़े स्तर पर चल रहा है।

Next Story