छत्तीसगढ़

IPL 2026 : RCB के स्पॉन्सर की दादागिरी, टिकटों की बड़ी कालाबाजारी

Nilmani Pal
8 May 2026 3:58 PM IST
IPL 2026 : RCB के स्पॉन्सर की दादागिरी, टिकटों की बड़ी कालाबाजारी
x

यह AI द्वारा Generate तस्वीर है... 

पढ़े पूरी खबर

पप्पू फरिश्ता

फ्री के टिकट में मैच देखेंगे सेटिंग बाज अफसर

रायपुर। IPL के आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को बड़ा नुक़सान होने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि शासन के बड़े उच्च अधिकारियों ने IPL के आयोजन कर्ता SUN फ़ार्मा को मनमाने ढंग से स्टेडियम में विज्ञापन लगाकर टिकट से पैसा कमाने की खुली छूट दे दी है। राज्य सरकार को करोड़ों रुपए की राजस्व की हानि का अनुमान है, SUN फ़ार्मा के अधिकारियों ने मनमाना ढंग से अपने चहेते और चुनिंदा IPS और IAS अफसरों को पास बाँट दिए, इसी के साथ बाक़ी टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी।

लेकिन ऑनलाइन में बुकिंग सोल्ड आउट बताता है बड़े पैमाने में टिकट की कालाबाज़ारी हो रही है कोई रोकने टोकने वाला नहीं है बिंदास होकर टिकट की ब्लैक मार्केटिंग सन फ़ार्मा द्वारा नियुक्त किए गए अधिकारी द्वारा की जा रही है।

जबकि छत्तीसगढ़ शासन फ़्री में सुरक्षा व्यवस्था का इंतज़ाम किया है, शासन ने स्टेडियम को भी मुफ़्त में दिया। सभी व्यवस्था करने के बावजूद आईपीएल 2026 में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा की जा रही है और छत्तीगढ़ के नेताओं को अनादर और कुछ भी नहीं समझते हुए टिकट माँगने पर भगाया जा रहा है ग़ौरतलब है कि IPL 2026 इस बार रायपुर में आयोजन होने वाले मैच के लिए सनफ़ार्मा को अपना अर्थराइटिस स्पांसर बनाकर यहाँ खुलेआम टिकटों की कालाबाज़ारी करने का अवसर दे दिया है छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ की जनता और क्रिकेट प्रेमियों की उपेक्षा की जा रही है, IPL 2026 छत्तीसगढ़ के सभी संसाधनों का दोहन करने के उपरांत आयोजन कर्ता ने एक बड़ी कमाई का हिस्सा बाहर के पार्टियों को देने का निर्णय लिया। अब तो हद तब हो गई सत्ताधारी दल के विधायक सांसदों को भी दरकिनार किया और उन्हें पास भी नहीं दिया गया.

कुछ चुनिंदा IPS और IAS अफसरों को मुफ़्त टिकट में देकर आयोजनकर्ता छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासियों का आनादार और तिरस्कार कर रहा है. RCB के मैच को बैंगलोर में होना था, लेकिन RCB टीम और मुख्य स्पांसर की दादागिरी-अकड़ के कारण कर्नाटक सीएम ने RCB के खिलाफ प्रेस में बताया कि राज्य की संसाधन का दोहन करने और सभी सुविधा लेने उपरांत स्थानीय नेताओं के साथ सरकार को भी टिकट के लिए उपेक्षित करना ये हमे मंजूर नहीं था, जबकि मैच के दौरान करोड़ों रुपए राजस्व कमाई के रूप में RCB टीम और उसके इंस्पांसर को मिल रहे थे, राज्य सरकार से सभी सुविधा और लाभ लेने के उपरांत जन प्रतिनिधि और सीएम का अनादर किया गया,जिसके चलते हमने हमारे राज्य में RCB का मैच होने नहीं दिया। RCB और SUN फार्मा के संबंधित प्रबंधक से जनता से रिश्ता ने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो गया.

RCB का मैच बैंगलोर में कैंसिल होने के उपरांत रायपुर में किया जाए रहा है, लेकिन खबर ये है कि यहां भी सीएम आवास में मात्र 20 से 25 पास दिए गए है, बड़े अफसर को 50 - 50 पास देकर RCB ने जन प्रतिनिधि सहित छग के मूल निवासियों का अनादर किया।

Next Story