छत्तीसगढ़

बर्थडे पार्टी में बुलाया रेप किया फिर शादी से मुकरा, मंगेतर की शिकायत पर युवक अरेस्ट

Nil dhankar
16 Sept 2024 5:06 PM IST
बर्थडे पार्टी में बुलाया रेप किया फिर शादी से मुकरा, मंगेतर की शिकायत पर युवक अरेस्ट
x
छग

जांजगीर-चांपा Janjgir-Champa News। जिले में मंगेतर को दोस्त के बर्थडे पार्टी के बहाने घर ले जाकर युवक ने रेप किया। दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ओम प्रकाश भाटापारा जांजगीर का रहने वाला है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि ओम प्रकाश गढ़वाल से उसका प्रेम प्रसंग था। ओम प्रकाश उसके घर आया और अपने माता-पिता से कहा कि वह मुझे पसंद करता है और मुझसे शादी करेगा। सहमति से 19 मार्च 2023 को ओम प्रकाश ने सगाई की। Rape

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद ओम प्रकाश मुझे मिलने के लिए बुलाता था, लेकिन मेरे माता-पिता शादी से पहले उससे मिलने से मना करते थे। इसी बीच 23 जून 2023 को ओम प्रकाश मेरे घर आया। इस दौरान उसने कहा कि उसे एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाना है और वह मुझे तुरंत घर छोड़ देगा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे एक खाली पड़े मकान में ले गया। आरोपी ने कहा कि हमारी शादी होने वाली है कहकर संबंध बनाया।। कुछ दिन बाद ओम प्रकाश ने शादी करने से मना कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। परेशान होकर पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि ओम प्रकाश अपने घर पर है। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।


Next Story