लद्दाख के उप राज्यपाल को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 28 से 30 अक्टूबर तक रायपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए लद्दाख के उप राज्यपाल को आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने लद्दाख पहुंचकर वहां के उप राज्यपाल का आमंत्रण पर्यटन सचिव को सौंपा। इस मौके पर पर्यटन सचिव से छत्तीसगढ़ सरकार का आमंत्रण उप राज्यपाल को देने का आग्रह किया। हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की आदिवासी कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों की आदिवासी संस्कृति को मंच प्रदान करना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





