छत्तीसगढ़

बाबू के खिलाफ जांच शुरू, विधवा महिलाओं ने की थी शिकायत

Nilmani Pal
20 Jun 2025 11:37 AM IST
बाबू के खिलाफ जांच शुरू, विधवा महिलाओं ने की थी शिकायत
x
छग

राजिम। विधवा महिलाओं ने पेंशन प्रकरण के नाम पर विभाग के बाबू पर 2-2 लाख रुपए की अवैध वसूली का आरोप लगाया है. महिलाओं ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी से ही थी. मामले में गठित प्रशासन के जांच दल पीड़ितों के बयान लिए हैं.

दो बेवा आदिवासी महिलाओं ने गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दो बाबू खोरबाहरा राम ध्रुव और मजहर खान पर पेंशन प्रकरण बनने के नाम पर 2-2 लाख रुपए की अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी से की है. हरकत में आए प्रशासन ने जांच टीम गठित कर पीड़ितों से ब्यान लिए हैं.

मामले में पीड़ित मृतक शिक्षक गेसराम कंवर की बेवा 4 साल से पेंशन के लिए भटक रही हैं, जिनसे विभाग के बाबू ने पेंशन प्रकरण बनाने के नाम पर चेक से 2 लाख 80 हजार रुपए निकाल लेने की बात कह रही है. वहीं चेनसिंह दीवान की बेवा ने बाबू के मांगने पर नगद 2 लाख रुपए देने की बात कही है.

Next Story
null