छत्तीसगढ़

हत्या एंगल से जांच जारी, गृहग्राम भेजा गया CRPF जवान का शव

Nil dhankar
26 May 2022 1:41 PM IST
हत्या एंगल से जांच जारी, गृहग्राम भेजा गया CRPF जवान का शव
x

बीजापुर। बीजापुर जिले के जैतालूर मार्ग स्थित CRPF के 170 वीं बटालियन के कैंप में एक जवान मोहन ने इलेक्ट्रिक ब्लेड से हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। वह हरियाणा का रहने वाला था। घटना दोपहर एक से तीन बजे के बीच की बताई गई है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक खुदकुशी का कारण अज्ञात है. पुलिस कांस्टेबल के आत्महत्या या हत्या सभी एंगल से जांच कर रही है। जवान का शरीर इलेक्ट्रिक ब्लेड से कटा हुआ था। 33 वर्षीय मोहन पिता रोहित गागर वास बावनिया जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा का रहने वाला था। अप्रैल 2009 में उसने सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी।

बताया जाता है कि जवान ने शरीर के कई अन्य अंगों पर भी वार कर सुसाइड कर लिया। जवानों ने मोहन को खून से लथपथ देखकर घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। देर शाम जवान के शव को एम्बाबिंग के लिए मेडिकल कालेज डिमरापाल भेजा गया। आज जवान का शव गृह राज्य हरियाणा के लिए भेज दिया गया।

Next Story