छत्तीसगढ़

नशे में ऑटो चालक छात्रा को ले जा रहा था सुनसान जगह, चीख सुन दौड़े लोग

jantaserishta.com
18 Aug 2026 11:48 AM IST
नशे में ऑटो चालक छात्रा को ले जा रहा था सुनसान जगह, चीख सुन दौड़े लोग
x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऑटो चालक नशे की हालत में छात्रा को ट्यूशन से घर के बजाय सुनसान इलाके में गलत इरादे से लेकर जा रहा था। हालांकि स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
यह पूरा मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 13-14 वर्षीय छात्रा देर शाम ट्यूशन के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि चालक ने उसे घर पहुंचाने के बजाय कॉलेज ग्राउंड की तरफ ले जाना शुरू कर दिया। इस दौरान बच्ची ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई।
बच्ची की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ऑटो को रोक लिया। इसके बाद छात्रा को सुरक्षित ऑटो से बाहर निकाला और आरोपी चालक पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story