छत्तीसगढ़

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, शातिर भिण्डी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
15 Jan 2026 6:15 PM IST
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, शातिर भिण्डी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाते हुए पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर वाहन चोर शहजाद अली उर्फ भिण्डी समेत उत्तर प्रदेश के तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए
पुलिस
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम को वाहन चोरी में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पहचान, पतासाजी और गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

टीम द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट को सूचना प्राप्त हुई कि शहजाद अली उर्फ भिण्डी नामक शातिर वाहन चोर लगातार बदल-बदलकर मोटरसाइकिलों का उपयोग कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी शहजाद अली को एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। जब उससे वाहन के वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी बाबू खान और अली खान के साथ मिलकर रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चार मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दोनों साथियों बाबू खान और अली खान को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने थाना मौदहापारा, सिविल लाइन, धरसींवा और कबीर नगर थाना क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई चारों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिलों पर संबंधित थानों में पहले से ही अपराध पंजीबद्ध थे। थाना मौदहापारा, सिविल लाइन, धरसींवा और कबीर नगर में अलग-अलग अपराध क्रमांक के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामले दर्ज हैं। सभी आरोपी मूलतः मौदहा, जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं और
रायपुर
में किराए के मकान में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। मुख्य आरोपी शहजाद अली उर्फ भिण्डी एक आदतन अपराधी है, जो पूर्व में भी ऑटो और दोपहिया वाहन चोरी तथा लूट के करीब 10 मामलों में जेल जा चुका है। वह पहले थाना टिकरापारा, गंज, खमतराई और खम्हारडीह क्षेत्रों में दर्ज मामलों में जेल निरुद्ध रह चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए आगे की विवेचना शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
Tagsरायपुर पुलिसअंतर्राज्यीय वाहन चोरशहजाद उर्फ भिण्डीदोपहिया वाहन चोरीएण्टी क्राइम यूनिटसाइबर यूनिटबाइक चोरी गिरोह3 आरोपी गिरफ्तार4 मोटरसाइकिल जब्तयूपी के आरोपीसिविल लाइन थानामौदहापारा थानाधरसींवा थानाकबीर नगर थानाअपराध समाचार रायपुरRaipur PoliceInter-state vehicle thiefShahzad alias Bhinditwo-wheeler theftAnti-Crime UnitCyber ​​Unitbike theft gang3 accused arrested4 motorcycles seizedaccused from UPCivil Line Police StationMaudhapura Police StationDharsiwa Police StationKabir Nagar Police StationCrime News Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story