छत्तीसगढ़

अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, पुलिस ने राजधानी से दबोचा

Nilmani Pal
30 Oct 2022 4:39 AM GMT
अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, पुलिस ने राजधानी से दबोचा
x

मुंगेली। 15 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी संजय अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम रामबोड़ सरगांव में हमारी स्पंज आयरन की फैक्ट्री जो वासुदेव ट्रेड लिंक के नाम से पंजीकृत है हमारे द्वारा दूसरी स्पंज आयरन की फैक्ट्री रामबोड सरगांव में लगाने के लिए कोल्हापुर महाराष्ट्र में अनसुल स्टील लिमिटेड के नाम से पंजीकृत स्पंज आयरन के प्लांट का सौदा अनिल गुप्ता परमवीर सिंह के माध्यम से बातचीत हुई।

अनिल गुप्ता अनसुल स्टील लिमिटेड स्पंज आयरन प्लांट, आयरन प्लांट कोल्हापुर महाराष्ट्र को अपना बताते हुए उससे प्लांट का सौदा 4 करोड़ 50 लाख में हुआ। एंडवास के रूप में 1 करोड़ 20 लाख रुपए उसके एकाउंट में अलग-अलग 05 किस्तों में दिया गया। प्रार्थी ने बताया कि अनिल गुप्ता रकम लेेने के बाद उसे घुमाने लगा।

इसके बाद प्रार्थी ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट सरगांव थाने में कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। प्रकरण में विवेचना के लिये गठित टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली रवाना किया गया। आरोपी अनिल गुप्ता (52) न्यू कॉलोनी मयूर विहार फेस-3 दिल्ली को रेडियेन्ट ब्लू हॉटल दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

Next Story