छत्तीसगढ़

वाहन लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Rounak Dey
24 Aug 2021 5:37 PM IST
वाहन लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। कोरिया एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर गाड़ी बुकिंग के नाम पर वाहन लूटने वाले अंतर्राजीय गैंग के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी मनेन्द्रगढ़ से रीवा जाने के लिए बुकिंग करा कर चार पहिया वाहन ले गए थे। दोनों ने मध्यप्रदेश के शहडोल के जंगल मे ड्राइवर को नशे की गोली खिलाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद ड्राइवर दो दिनों तक जंगल मे बेहोश पड़ा रहा। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि एक आरोपी मध्यप्रदेश के कटनी जीआरपी का हिस्ट्रीशीटर है। उन्होंने ने बताया कि पहले भी दोनों आधा दर्जन से ज्यादा लूट की घटनाओं का अंजाम दे चुके हैं। दोनों आरोपी दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश में वारदात को अंजाम दे चुके हैं। वहीं एक आरोपी कमल पटेल अभी भी फरार है। एसपी संतोष सिंह ने जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Next Story