छत्तीसगढ़

भनपुरी में कट्टा लेकर घूम रहा था अंतर्राज्यीय आरोपी, खमतराई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nil dhankar
21 March 2023 1:29 PM IST
भनपुरी में कट्टा लेकर घूम रहा था अंतर्राज्यीय आरोपी, खमतराई पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

रायपुर। कट्टा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी आफताब आलम को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी रामेश्वर नगर स्थित जूट मिल के गेट के सामने एक व्यक्ति अपने पास कट्टा रखा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को कट्टा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम आफताब आलम निवासी पटना बिहार हाल खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा आफताब आलम की तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा रखा होना पाया। पूछताछ में आरोपी द्वारा कट्टा को बिहार से लाना बताया गया है। जिस पर आरोपी आफताब आलम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 01 नग कट्टा को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 259/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - आफताब आलम पिता खुर्शीद आलम उम्र 20 साल निवासी वार्ड क्र. 11 तारानगर थाना सिंगौड़ी जिला पटना बिहार हाल पता रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर।


Next Story