छत्तीसगढ़

हेडक्वार्टर में CRPF जवान से पूछताछ जारी, एसपी ने दी जानकारी

Admin2
10 April 2021 6:19 AM GMT
हेडक्वार्टर में CRPF जवान से पूछताछ जारी, एसपी ने दी जानकारी
x
बीजापुर मुठभेड़

छत्तीसगढ़/बीजापुर। नक्सलियों के कब्जे से रिहा हुए जवान रामेश्वर मन्हास से पूछताछ जारी है। मेडिकल चेकअप के बाद जवान रामेश्वर मन्हास से पूछताछ जारी है। जवान को पूछताछ के बाद CRPF हेडक्वार्टर भेजा गया है। जवान रामेश्वर मन्हास को बासागुडा से बस्तर CRPF हेडक्वार्टर भेजा गया है। SP कमलोचन कश्यप ने इस संबंध में जानकारी दी है।

बता दें कि बीजापुर के तर्रेम मुठभेड़ के बाद बंधक बनाए गए कोबरा के जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों ने 5 दिनों बाद छोड़ दिया था। नक्सलियों ने राकेश्वर को जनअदालत लगाकर पद्मश्री धरमपाल सैनी और तेलम बोरैया की मौजूदगी में रिहा किया था। इस दौरान मुरतुंडा की सरपंच सुखमती हक्का और रिटायर्ड टीचर रुद्र करे भी मौजूद थे। राकेश्वर की रिहाई के बाद उनके घर जम्मू में जश्न का माहौल नजर आया था।पिलहाल राकेश्वर सिंह से पूछताछ जारी है। पूछथाछ पूरी हो जाने के बाद कुछ दिनों बाद उन्हें घर के लिए रवाना किया जाएगा।

Next Story