छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Shantanu Roy
21 Jun 2025 8:27 PM IST
रायपुर रेलवे मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
x
छग
Raipur. रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन शामिल हुए। योग दिवस के 11वें संस्करण को लेकर मंडल में उत्साह का वातावरण रहा। प्रातः 7 बजे से ही रायपुर मंडल के विभिन्न स्थानों पर योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास शुरू हो गया। इस अवसर पर रायपुर के सामुदायिक भवन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मंडल रेल प्रबंधक दयानंद मुख्य
अतिथि
के रूप में उपस्थित रहे। इस समारोह में सेक्रो अध्यक्षा शिखा सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग सहित कई अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने सक्रिय सहभागिता की। रायपुर मंडल में योग दिवस के लिए जून माह की शुरुआत से ही योग कार्यशालाओं और प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन प्रारंभ कर दिया गया था।


योग विषय पर विशेष सेमिनार भी आयोजित किया गया था, जिससे योग के महत्व को व्यापक रूप में समझाया जा सके। मुख्य आयोजन के अलावा दुर्ग, भिलाई, बी.एम.वाई, दल्लीराजहरा, तिल्दा, भाटापारा, पी.पी. यार्ड, रेलवे अस्पताल, रेलवे स्कूल और रेलवे इंस्टीट्यूट समेत मंडल के विभिन्न स्थानों पर भी योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्काउट-गाइड के सदस्यों, यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित रेलवे परिवार के हर वर्ग ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में योग के महत्व, विभिन्न आसनों की विधि और स्वस्थ जीवनशैली में योग की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में सभी को योग के लिए बधाई देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक नहीं, मानसिक संतुलन का भी माध्यम है और इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। अंत में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन की निरंतरता बनाए रखने की बात कही।
Tagsअंतरराष्ट्रीय योग दिवसरायपुर रेलवे मंडलयोग कार्यक्रममंडल रेल प्रबंधकयोगाभ्यासरेलवे कर्मचारीसामुदायिक भवनसेक्रोस्काउट गाइडSouth East Central RailwayRaipur DivisionInternational Yoga DayDRM Raipuryoga eventrailway staffcommunity hallyoga trainingIndian Railways yogaSECR yoga celebrationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story