अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: शॉल एवं श्रीफल से किया गया वृद्धजनों का सम्मान
![अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: शॉल एवं श्रीफल से किया गया वृद्धजनों का सम्मान अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: शॉल एवं श्रीफल से किया गया वृद्धजनों का सम्मान](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/10/01/2067093-untitled-88-copy.webp)
कांकेर। जिला मुख्यालय कांकेर के गोड़वाना भवन भीरावाही में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला एवं नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष सरोज जितेन्द्र ठाकुर और बन्नूराम शोरी तथा राजेश सिन्हा द्वारा वृद्धजनों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।
वृद्धजन दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर ने कहा कि वृद्धजन अनुभव के खान होते है। उन्हें जीवनभर का अनुभव होता है। युवा पीढ़ी वृद्धजनों के अनुभव से सीख ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमे हमेशा वृद्धजनों का सम्मान करना चाहिये। वृद्धजनों का वृद्धाआश्रम में आश्रय लेने पर विवश होने पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिस मॉ-बाप ने हमे जन्म दिया, उन्हे वृद्धा आश्रम में रहना पड़े यह उचित नहीं है। हमे अपने मॉ-बाप का सम्मान करना चाहिए, ताकि उनका आर्शीवाद हमेशा बना रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला एवं नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि युवा पीढ़ी वृद्धजनों का सम्मान करे और उनके अनुभवों का लाभ ले। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर धनंजय नेताम तथा समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्रीमती सिनीवाली गोयल सहित वृद्धजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।