छत्तीसगढ़

अंतरराज्यीय किडनैपिंग: 3.50 लाख के विवाद में युवक का अपहरण, पुलिस ने दबोचे आरोपी

SHIDDHANT
15 May 2026 10:25 PM IST
अंतरराज्यीय किडनैपिंग: 3.50 लाख के विवाद में युवक का अपहरण, पुलिस ने दबोचे आरोपी
x
छत्तीसगढ़
Mahasamund महासमुंद: जिले की सरायपाली पुलिस ने तत्परता और मजबूत नाकेबंदी के चलते एक अंतरराज्यीय अपहरण मामले का खुलासा करते हुए ओडिशा के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित मुक्त करा लिया है और घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा नंबर की कार (OD-17 AG-7735) में कुछ लोग एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे जबरदस्ती ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सरायपाली पुलिस ने क्षेत्र में तत्काल नाकेबंदी कर दी और संदिग्ध वाहन को रोककर जांच शुरू की। वाहन में सवार सभी 6 आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान देबार्चन मलिक, राजेश मलिक, रंजन प्रधान, भागीरथी बेहरा, बंशीधर बंछोर और कुनु बाघ के रूप में हुई, जो ओडिशा के बरगढ़ और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं।
पीड़ित निरंजन दास ने पुलिस को बताया कि उसने देबार्चन मलिक से 3.50 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसमें से 50 हजार रुपये वापस कर दिए गए थे। शेष रकम की वसूली के लिए आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाकर उसका मोबाइल छीन लिया और धमकी दी कि उसे किसी को पता नहीं चलेगा और उसकी हत्या कर दी जाएगी। पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित छुड़ाया और वाहन जब्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Next Story