छत्तीसगढ़

अंतरराज्यीय आरोपी बंटी गिरफ्तार, सोना-चांदी के आभूषण को चमकाने के नाम पर करते थे ठगी

Rounak Dey
21 Aug 2021 4:38 PM IST
अंतरराज्यीय आरोपी बंटी गिरफ्तार, सोना-चांदी के आभूषण को चमकाने के नाम पर करते थे ठगी
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। सोने चांदी के आभूषण को चमकाने के नाम पर धोखधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को पकड़ने में सिविल लाइन पुलिस को सफलता मिली है । मामले में पुलिस बे बिहार के भागलपुर से आरोपी बंटी साह को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के पास से 5300 रुपए नगदी और घटना में उपयोग की गई बाइक को जप्त किया है.

आरोपी ने शहर के अलग अलग इलाके कोनी, सरकंडा, तोरवा, सिविल लाइन में बीते दो सालो से कई वारदातो को अंजाम दिया है, फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और तीन फरार आरोपी अमर शाह, रंजीत शाह, और अनिल शाह की खोजबीन जारी है।

Next Story