छत्तीसगढ़
नार्थ जोन में मुसाफिरों की सघन चेकिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई तेज
Shantanu Roy
18 Jun 2026 6:28 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। नार्थ जोन क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के लिए विशेष मुसाफिर चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस उपयुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के निर्देशन में संचालित किया गया। अभियान के दौरान नार्थ जोन के थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चेकिंग की कार्रवाई की।
इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की। विशेष रूप से बाहरी व्यक्तियों, घूमन्तु लोगों, डेरा डालकर रहने वाले और अस्थायी रूप से निवास कर रहे व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गतिविधियों की जांच की गई। पुलिस ने ऐसे सभी लोगों से पूछताछ कर उनके आने का उद्देश्य, रहने का स्थान और क्षेत्र में उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इसके साथ ही पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके दस्तावेजों की जांच भी की। चेकिंग के दौरान आधार कार्ड, पहचान पत्र और अन्य वैध दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जिन लोगों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, उनसे विस्तृत पूछताछ की गई और उनके पिछले आवागमन का रिकॉर्ड भी खंगाला गया। पुलिस टीमों ने यह भी जानकारी जुटाई कि ऐसे व्यक्ति किन-किन राज्यों या जिलों से आए हैं और उनका किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता का कोई इतिहास तो नहीं है।
अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों से क्षेत्र में आने के कारणों की जानकारी ली गई और उनके आवागमन की पूरी जांच की गई। पुलिस ने सभी संदिग्ध व्यक्तियों का रिकॉर्ड तैयार किया और आवश्यक अभिलेख संकलित किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा पुलिस द्वारा एस.एस. रोल तैयार कर सभी संबंधित व्यक्तियों का अलग-अलग रिकॉर्ड संधारित किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि चेकिंग अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को रोकना है। इसके तहत आवश्यकता पड़ने पर चालान और तहरीर की कार्रवाई भी की जा रही है।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि जनता की सतर्कता से ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सकती है। ऐसे अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रहेंगे ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ बनी रहे। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी और गश्त बढ़ाई। अभियान के चलते स्थानीय स्तर पर सुरक्षा का माहौल और मजबूत हुआ है तथा संदिग्ध तत्वों में भी सतर्कता देखी जा रही है।
Tagsरायपुर पुलिसनार्थ जोन चेकिंगमुसाफिर जांच अभियानसंदिग्ध व्यक्ति सत्यापनकानून व्यवस्थाखमतराई थानाउरला थानागुढ़ियारी थानापंडरी थानाखम्हारडीह थानाRaipur PoliceNorth Zone CheckingPassenger Investigation CampaignSuspicious Person VerificationLaw and OrderKhamtarai Police StationUrla Police StationGudhiyari Police StationPandri Police StationKhamhardih Police Stationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





