छत्तीसगढ़

राजनांदगांव शहर के 7 थोक व 6 फुटकर औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का किया गया सघन निरीक्षण

Shantanu Roy
30 April 2026 11:42 PM IST
राजनांदगांव शहर के 7 थोक व 6 फुटकर औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का किया गया सघन निरीक्षण
x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। शासन के निर्देशानुसार सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा अभियान के द्वितीय दिवस राजनांदगांव शहर में संचालित 7 थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों तथा अभियान के तीसरे दिवस राजनांदगांव शहर में संचालित 6 फुटकर औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा की स्थिति, औषधियों के क्रय-विक्रय विरण, अवमानक औषधियों के संग्रहण, नार्कोटिक्स औषधियों के रिकार्ड, पंजीकृत फार्मासिस्ट उपस्थिति की जांच की गई। फुटकर औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों से दो औषधियों के नमूने जांच के लिए लिए गए। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खरीदी-बिक्री बिल के साथ गुणवत्तापूर्ण सामग्री के क्रय-विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Next Story