छत्तीसगढ़
क्रिसमस एवं नव वर्ष के मद्देनजर बेकरी उत्पादों का सघन निरीक्षण
Shantanu Roy
17 Dec 2025 10:34 PM IST

x
गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई जारी
Raipur. रायपुर। क्रिसमस और नव वर्ष के आगमन के अवसर को दृष्टिगत रखते हुए केक और बेकरी उत्पादों की बिक्री में वृद्धि होती है, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़, दीपक कुमार अग्रवाल (आई.ए.एस.) के निर्देशानुसार रायपुर जिले में सभी बेकरी उत्पादों के विनिर्माण इकाइयों का सतत एवं सघन निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण का उद्देश्य अपमिश्रित, गुणवत्ताहीन और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के उत्पादन को रोकना है। निरीक्षण टीम में प्रभारी सहायक आयुक्त डोमेन्द्र ध्रुव, अभिहीत अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, आशीष यादव, सर्वेश कुमार यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेन्द्र भारती, सिद्धार्थ पाण्डेय, सतीष कुमार राज, और नमूना सहायक सुजीत मुर्खजी, निधि यादव, राजेश सोनी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
टीम ने विभिन्न बेकरी फर्मों का निरीक्षण कर विधिक और सर्विलांस नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान फर्म मेसर्स ए-1 बेकरी, मालवीय रोड से स्पंज केक और ब्रेड के 2 विधिक नमूने लिए गए और सुधार नोटिस प्रेषित किया गया। लक्ष्मी फूड प्रोडक्ट, समता कॉलोनी से केक मिक्स, सुगर बॉल्स, जीरा कुकीज और बटर लच्छा कुकीज के 4 नमूने लिए गए, वहीं मशीनरी को अस्वास्थ्यकर पाए जाने के कारण एक सप्ताह के लिए सील किया गया। इसी तरह, फर्म ओवेन शेफ, कटोरा तालाब से लूज केक का नमूना लिया गया और सुधार सूचना जारी की गई। आरना बेकर्स प्रा. लिमिटेड, जरौदा, बलौदाबाजार रोड से चॉकलेट कुकीज, कोकोनट कुकीज, अजवाइन कुकीज, मिल्क रस्क टोस्ट, प्लेन रस्क टोस्ट और लूज मैदा का नमूना लिया गया और सुधार नोटिस भेजा गया। मैड बेकर्स, कोटा से डबल चोको चिप्स कुकीज और लूज ड्राई वेनिला केक के नमूने लिए गए।
कुल मिलाकर निरीक्षण अभियान में 15 विधिक और 2 सर्विलांस नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण और विश्लेषण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 और नियम 2011 के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि क्रिसमस और नव वर्ष के अवसर पर उपभोक्ताओं को स्वस्थ और सुरक्षित बेकरी उत्पाद उपलब्ध कराने हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने फर्म संचालकों को निर्देश दिए कि वे उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखें और मानक नियमों का पालन करें। यह अभियान उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अस्वास्थ्यकर बेकरी उत्पादों के उत्पादन को रोकने और रायपुर शहर में खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए चलाया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





