छत्तीसगढ़

होटल-ढाबों की जांच तेज, खाद्य गुणवत्ता को लेकर विभाग अलर्ट

jantaserishta.com
19 Aug 2026 1:22 PM IST
होटल-ढाबों की जांच तेज, खाद्य गुणवत्ता को लेकर विभाग अलर्ट
x
अवमानक गुड़ पर 50 हजार जुर्माना.
बलौदाबाजार: आगामी विभिन्न पर्वो एवं बरसात के मौसम को दृष्टिगत दृष्टिगत रखते हुए आम नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध. गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले मे सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान "बने खाबो-बने रहिबो 2.0" पूरे जिले में पसंचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान होटल,ढाबो एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानो की सघन जांच की जा रही है। पूर्व जांच के दौरान ज्ञानचंद एंड संस, सदर बाजार भाटापारा से गुड़ का नमूना जाँच हेतु लिया गया था जो जाँच में अवमानक पाए जाने पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी द्वारा सम्बंधित फर्म पर 50000 रूपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।
मंगलवार को लिटल बावर्ची रेस्टोरेंट गार्डन चौक बलोदाबज़ार, अंश होटल अम्बेडकर चौक से पनीर, आटा, मगज, फल्लीदाना एवम बासमती चावल का नमूना लेकर जाँच हेतु खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।बरकती बिरयानी अम्बेडकर चौक बलोदाबाज़ार 5 किलोग्राम रंग युक्त चिकन फ्राई एबम चिकन चिल्ली को मौके पर नष्ट करवाकर नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story