छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर जांच, खाद्य विभाग ने चलाया अभियान

jantaserishta.com
20 Aug 2026 11:38 AM IST
रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर जांच, खाद्य विभाग ने चलाया अभियान
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
सुकमा: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा ‘खाबो, बने रहीबो’ अभियान के तहत जिलेभर के मिष्ठान्न भंडारों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शुरू हुए सात दिवसीय विशेष अभियान का उद्देश्य त्योहारी सीजन में आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता एवं मिलावट की स्थिति की जांच की जा रही है।
अभिहित अधिकारी अजय सिंह ने मिष्ठान्न विक्रेताओं को मिठाइयों के निर्माण की तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दूध से निर्मित मिठाइयों की गुणवत्ता बनाए रखने और उन्हें निर्धारित अवधि में ही उपयोग करने पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। जांच के दौरान प्रतिष्ठानों में स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
रक्षाबंधन पर्व पर नागरिकों को सुरक्षित और शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग द्वारा मिलावट की रोकथाम के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति व्यापारियों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे विश्वसनीय प्रतिष्ठानों से ही मिठाइयां खरीदें और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं ताजगी पर विशेष ध्यान दें, ताकि पर्व का उत्सव सुरक्षित और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।
TagsSukma
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story