छत्तीसगढ़

गुटखा, दुग्ध उत्पाद और अन्य खाद्य सामग्रियों पर सघन जांच, लाखों मूल्य की सामग्री जब्त

Shantanu Roy
2 Feb 2026 11:18 PM IST
गुटखा, दुग्ध उत्पाद और अन्य खाद्य सामग्रियों पर सघन जांच, लाखों मूल्य की सामग्री जब्त
x
छग
Raipur. रायपुर। प्रदेश में आम जनता को सुरक्षित और मानक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार औचक निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों राज्य के कई जिलों में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया गया, जिसमें गुटखा, दुग्ध उत्पाद और अन्य खाद्य सामग्रियों पर बड़ी कार्रवाई की गई। जिला धमतरी में जनवरी 2026 के दौरान कुल 73 खाद्य परिसरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 14 परिसरों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए और 1 खाद्य नमूना संग्रहित किया गया। 2 प्रकरण एडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। उपभोक्ताओं की शिकायत पर रमन स्वीट्स, बस स्टैंड धमतरी से ‘ढोकना’ का नमूना संकलित कर प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य पदार्थ परोसने में अखबारी कागज के उपयोग को रोकने और फॉसटैक प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र प्रदर्शित करने हेतु जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में निरीक्षण के दौरान मातारानी इंडस्ट्रीज, महासती उद्योग और एन.एस. इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई की गई। मातारानी इंडस्ट्रीज में लेबल पर गलत विनिर्माता का नाम अंकित
पाया गया।


महासती उद्योग से पोहा का विधिक नमूना लिया गया। एन.एस. इंडस्ट्रीज में फोरेंकोस में अपलोड किए गए स्व-निरीक्षण प्रतिवेदन में असत्य जानकारी मिलने पर पोहा एवं नायलॉन पोहा के नमूने लिए गए। जिले में कुल 5 विधिक नमूने संकलित किए गए और 1 प्रकरण एडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिला महासमुंद में जनवरी 2026 के दौरान कुल 13 नमूने संकलित किए गए, जिनमें 8 विधिक, 4 सर्विलेंस और 1 सूचना सुधार प्रकरण शामिल है। कार्रवाई में 92,352 पाउच गुटखा, 2 किलोग्राम बेसन और 500 ग्राम बारीक सेव (अवमानक तिथि पार) जब्त किए गए। न्यायनिर्णयन अधिकारी ने संबंधित प्रकरणों में 15,50,000 रुपये का अर्थदंड लगाया। बिना अनुज्ञप्ति/पंजीयन के 2 प्रकरणों में 20,100 रुपये जुर्माना लगाया गया और 51 नग अखाद्य रंग नष्ट किए गए। जिला रायगढ़ में संदिग्ध पिकअप वाहन से लगभग 2 लाख रुपये मूल्य की दुग्ध उत्पाद सामग्री (कॉलेज एनालॉग एवं दही) जब्त की गई। नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सघन निरीक्षण और कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़खाद्य सुरक्षा विभागऔचक निरीक्षणगुटखा जब्तदुग्ध उत्पाद जब्तखाद्य एवं औषधि प्रशासनधमतरीबलौदाबाजार-भाटापारामहासमुंदरायगढ़खाद्य नमूनेफॉसटैक प्रशिक्षणविधिक कार्रवाईजनजागरूकता अभियानअनुज्ञप्ति/पंजीयनChhattisgarhFood Safety DepartmentSurprise InspectionGutkha SeizedMilk Products SeizedFood and Drug AdministrationDhamtariBalodabazar-BhataparaMahasamundRaigarhFood SamplingFastac TrainingLegal ActionPublic Awareness CampaignLicense/Registrationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story