छत्तीसगढ़
नवा रायपुर में 46 करोड़ की लागत से बनेगी इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला
Shantanu Roy
2 Dec 2025 11:21 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप नवा रायपुर में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला तथा एफडीए भवन के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 46 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्य बजट 2025-26 के प्रावधानों के अंतर्गत यह परियोजना प्रदेश में खाद्य एवं औषधि परीक्षण क्षमता को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। राज्य शासन ने नवा रायपुर में 1.5 एकड़ भूमि इस परियोजना के लिए उपलब्ध कराई है। वर्तमान में रायपुर स्थित खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला लगभग 5 हजार वर्ग फीट में संचालित हो रही है। वहीं प्रस्तावित नई प्रयोगशाला अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 30 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में (भूतल, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तल) निर्मित होगी। इससे रासायनिक परीक्षणों की क्षमता 500–800 नमूनों प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 7000–8000 नमूनों प्रतिवर्ष हो जाएगी।
इसके अलावा, माइक्रोबायोलॉजिकल परीक्षण जैसे इंजेक्शन, आई ड्रॉप आदि का परीक्षण 2000 नमूनों प्रतिवर्ष होगा। मेडिकल डिवाइसेस जैसे हाथ के दस्ताने, कैथेटर आदि, जिनका वर्तमान में परीक्षण नहीं किया जा रहा है, उनका परीक्षण भी प्रतिवर्ष 500 नमूनों पर किया जाएगा। फार्मास्यूटिकल्स नमूनों की जांच क्षमता 50 से बढ़ाकर 1000 नमूनों प्रतिवर्ष हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रयोगशाला राज्य में खाद्य सुरक्षा और औषधि सुरक्षा के ढांचे को और मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि नई प्रयोगशाला से जांच प्रक्रिया अधिक आसान, पारदर्शी और प्रभावी होगी। सरकार जनता को शुद्ध, प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि नवा रायपुर में स्थापित यह आधुनिक प्रयोगशाला राज्य के लिए एक आदर्श मॉडल होगी।
यह केवल परीक्षण सुविधा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और रोग नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रस्तावित इंटीग्रेटेड प्रयोगशाला में अत्याधुनिक ड्रग एवं फूड इनफोर्समेंट उपकरणों का उपयोग किया जाएगा, जो परीक्षण की सटीकता और गुणवत्ता को बढ़ाएंगे। इस प्रयोगशाला के निर्माण से राज्य में खाद्य एवं औषधि संबंधित विवाद और असंतोष को कम करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री की पहल से यह परियोजना राज्य में वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टि से खाद्य एवं औषधि सुरक्षा को नई ऊँचाई प्रदान करेगी। यह न केवल परीक्षण क्षमता बढ़ाएगी बल्कि किसानों, व्यवसायियों और उपभोक्ताओं के लिए भरोसेमंद और सुरक्षित प्रणाली सुनिश्चित करेगी। प्रदेश में खाद्य एवं औषधि निगरानी के क्षेत्र में यह परियोजना एक क्रांतिकारी कदम मानी जा रही है। नवा रायपुर में बनने वाली यह प्रयोगशाला न केवल प्रदेश के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श उदाहरण बनेगी, जो आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता मानकों पर कार्य करेगी।
Tagsरायपुरनवा रायपुरइंटीग्रेटेड खाद्य और औषधि परीक्षण प्रयोगशालाएफडीए भवनमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय46 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपयेप्रशासनिक स्वीकृतिमुख्य बजट 2025-26खाद्य सुरक्षाऔषधि सुरक्षासार्वजनिक स्वास्थ्यअत्याधुनिक उपकरणरासायनिक परीक्षणमाइक्रोबायोलॉजिकल परीक्षणमेडिकल डिवाइस परीक्षणफार्मास्यूटिकल्सनमूना परीक्षणभूतलप्रथम तलद्वितीय तलतृतीय तलआधुनिक प्रयोगशालास्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवालजांच प्रक्रियापारदर्शी प्रणालीगुणवत्ता मानकराज्य में सुरक्षाआदर्श मॉडलरोग नियंत्रणवैज्ञानिक तकनीकपरीक्षण क्षमताकिसानों के लिए लाभव्यवसायियों के लिए लाभउपभोक्ताओं के लिए सुरक्षातकनीकी उन्नतिआधुनिक संरचनासार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालीजनहित परियोजनाराज्य सरकार पहलखाद्य और दवा निगरानीप्रौद्योगिकीप्रदेश में सुधारस्वास्थ्य प्रणालीप्रयोगशाला निर्माणप्रशासनिक समर्थनसुरक्षा उपायनवा रायपुर विकासआधुनिक भवनराज्य स्वास्थ्यRaipurNava RaipurIntegrated Food and Drug Testing LaboratoryFDA BuildingChief Minister Vishnudev SaiRs 46 crore 49 lakh 45 thousandAdministrative ApprovalMain Budget 2025-26Food SafetyDrug SafetyPublic HealthState-of-the-Art EquipmentChemical TestingMicrobiological TestingMedical Device TestingPharmaceuticalsSample TestingGround FloorFirst FloorSecond FloorThird FloorModern LaboratoryHealth Minister Shyam Bihari JaiswalTesting ProcessTransparent SystemQuality StandardsSafety in StateModel ModelDisease ControlScientific TechnologyTesting CapacityBenefits for FarmersBenefits for BusinessmenSafety for ConsumersTechnological AdvancementModern InfrastructurePublic Health SystemPublic Interest ProjectState Government InitiativeFood and Drug SurveillanceTechnologyReforms in StateHealth SystemLaboratory ConstructionAdministrative SupportSafety MeasuresNava Raipur DevelopmentModern BuildingState Health
Next Story





