छत्तीसगढ़

एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले आरक्षक की पत्नी को 50 लाख का बीमा क्लेम जारी

Nil dhankar
17 April 2025 5:46 PM IST
एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले आरक्षक की पत्नी को 50 लाख का बीमा क्लेम जारी
x

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले में आरक्षक ओंकार धुर्वे की 20 अक्टूबर 2024 को सड़क हादसे में हो गई थी। वह पुलिस विभाग में चालक के पद पर कार्यरत था। गुरुवार को उनकी पत्नी दुलेश्वरी धुर्वे को पुलिस सैलरी पैकेज (पीएसपी) के तहत 50 लाख रुपए का बीमा क्लेम चेक सौंपा गया।

कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी मोहित गर्ग ने भारतीय स्टेट बैंक के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में यह चेक प्रदान किया। बैंक की ओर से रिजनल मैनेजर, राजनांदगांव मेन ब्रांच के चीफ मैनेजर और कलेक्ट्रेट शाखा के ब्रांच मैनेजर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का भारतीय स्टेट बैंक के साथ पुलिस सैलरी पैकेज के लिए एमओयू है। इस पैकेज के तहत पुलिसकर्मियों को कई सुविधाएं मिलती हैं। इनमें शून्य बैलेंस खाता, मुफ्त एटीएम लेनदेन और विभिन्न ऋणों पर छूट शामिल है। दुर्घटना बीमा के तहत मृत्यु के अलावा स्थायी पूर्ण विकलांगता या आंशिक विकलांगता होने पर भी मुआवजे का प्रावधान है। यदि कोई पुलिसकर्मी सड़क हादसे में घायल होता है, तो उसे भी बीमा के तहत लाभ दिया जाता है।

Next Story