छत्तीसगढ़

बेइज्जती: इस बात से नाराज दोस्त ने कर दी दोस्त की पिटाई

Nilmani Pal
25 April 2022 5:37 PM IST
Insult: Angry friend beat up friend
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

बिलासपुर। सरजू बगीचा में रहने वाले ड्राइवर ने अपने दोस्त को पहनने के लिए शर्ट और जूता दिया था। रविवार की रात उसने अपने दोस्त से बार के सामने जूता और शर्ट मांगा। इस पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद घायल ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

मसानगंज सरजू बगीचा में रहने वाले जयेश वर्मा ड्राइवर हैं। उन्होंने अपने दोस्त रोहित पांडेय को पहनने के लिए शर्ट और जूता दिया था। रविवार की रात एक बजे वे लिंक रोड स्थित एमिगोस बार के सामने खड़े थे। वहीं पर उनके दोस्त रोहित और धर्मेंद्र भी थे। उन्होंने बार के सामने ही अपने दोस्त से शर्ट और जूता को वापस मांगा। इस पर बेइज्जती करने बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने धर्मेंद्र के साथ मिलकर ड्राइवर की पिटाई की। मारपीट से जयेश के सिर और पीठ में चोट आई है। घायल ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Next Story