छत्तीसगढ़
JJM और हर घर जल के कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश
Shantanu Roy
27 July 2026 9:09 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट में सोमवार को जल जीवन मिशन अंतर्गत बिलाईगढ़ ब्लॉक में हर घर नल कनेक्शन के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों और सरपंच, सचिव, ठेकेदारों का एक साथ बैठक लेकर जेजेएम के पानी टंकी, पाइप लाइन, हर घर नल कनेक्शन के कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और पाइप बिछाने, सीसीरोड बनाने, स्टीमेट अनुसार कार्य पूर्ण करने, ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने, जहाँ जरूरत वहां हाइड्रो बोर करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर को जानकारी मिला कि, मधबनकला गांव में ग्रामीण नल कनेक्शन जाने नहीं दे रहे। कलेक्टर ने सीईओ जनपद और एसडीएम को ग्रामीणों को समझाने के निर्देश दिए कि पेयजल उसी गांव के लोगों के लिए है।
वहीं एक अन्य गांव में पंचायत या स्कूल आदि सरकारी बोर, बोरिंग से पानी टंकी तक नल कनेक्शन जोड़ने के कार्य में ग्रामीणों द्वारा बाधा उत्पन्न किया जा रहा तो, कलेक्टर ने कहा सभी सरकारी बोर बोरिंग विभाग भले अलग हो लेकिन लोगों के पेयजल का कार्य किया जाएगा और जो कोई व्यक्ति या समूह इस महत्वकांक्षी योजना में बाधा उत्पन्न करेंगे उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही करने एसडीएम को निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस बैठक में अनुपस्थित सरपंच, सचिव और ठेकेदारों को नोटिस देने के निर्देश दिए, वहीं समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम प्रफुल्ल रजक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप, ब्लॉक अधिकारी बी एल खरे, सीईओ जनपद पंचायत बिलाईगढ़ योगेश्वरी बर्मन, विद्युत अधिकारी प्रकाश महानंदा, क्रेडा अधिकारी शिवेंद्र सिंह उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





